दुर्ग

चाकू लहराकर धमकाया, केस दर्ज
27-Jun-2025 5:27 PM
चाकू लहराकर धमकाया, केस दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 जून।
पोलसाय पारा स्टेशन रोड दुर्ग में गजराज मेंस कलेक्शन के नाम से रेडीमेड कपड़ा दुकान चलाने वाले प्रार्थी को दो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर चाकू से डराया। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 3(5),351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
 

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सांकेत चंद्राकर प्रेम नगर पवन किराना स्टोर्स के पास वार्ड नंबर 14 सिकोला भाटा निवासी है और उसकी स्टेशन रोड में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। 25 जून को रात 9.45 बजे वह दुकान  बंद करके अपने वर्कर सागर सारथी को पीछे बैठाकर एक्टिवा गाड़ी से अपनी नानी के घर पचरी पारा जाने निकला था। तभी कुमकुम नावेल्टी आइसक्रीम के पास आरोपी समीर खान उर्फ पप्पू एवं राहुल राजपूत मिले जो प्रार्थी को रोक लिए और कॉलर पकड़ कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद राहुल राजपूत ने हाथ में रखे चाकू से उसे डराया। इस पर प्रार्थी अपनी एक्टिवा को  तेजी से चलाते हुए अपनी नानी के घर  पहुंचा। इसके बाद भी आरोपी उसके साथ मारपीट करने के उद्देश्य से प्रार्थी के नानी के घर के आसपास घूमते रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट