दुर्ग

मीसाबंदी लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान
27-Jun-2025 4:57 PM
मीसाबंदी लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 जून।
छतीसगढ़ शासन द्वारा आपातकाल स्मृति दिवस मनाया गया। इस स्मृति दिवस पर शासन द्वारा मीसा बंदी में 19 माह तक जेल में बंद रहे देश के लिए समर्पित लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान किया गया।
भिलाई के सम्मानित मीसा बंदी लोकतंत्र सेनानियों में स्व.योगेंद्र नाथ भसीन  का सम्मान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा उनके भतीजे चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन को दिया गया।
अजय भसीन ने बड़े पिताजी स्व.योगेंद्र नाथ भसीन का सम्मान ग्रहण करते हुए बताया कि आपातकाल के समय जेल में मीसा बंदियों की बाढ़ सी आ गई थी ,लेकिन लोकतंत्र की रक्षा के लिए बड़े पिताजी भी सरकार द्वारा प्रताडि़त किये गए। उनकी संपत्ति भी छीन ली गई।बड़े पिताजी पूरे 21 महीने जेल में रहे। इंदिरा गांधी की निरंकुश सरकार आपातकाल के नाम पर अपने राजनीतिक विरोधियों को कुचलने का काम किया। ये सारी प्रताडऩाएं बड़े पिताजी ने सही है और आज छतीसगढ़ शासन और मुख्यमंत्री का आभार करता हूं जो लोकतंत्र के रक्षको का सम्मान किया।

 

भिलाई से मीसा बंदी ठाकुर गौतम सिंह को भी सम्मानित किया गया। अनेक मीसाबंदियों  व उनके परिजनों का सम्मान किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,संगठन के महामंत्री  पवन साय,  तोखन साहू व अखिल भारतीय लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिदानंद उपासने व अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
 कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल,शंकर सचदेव,सुनील मिश्रा,निरंकार सिंह,मनोहर कृष्णानी व चेम्बर के सदस्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट