दुर्ग

अवैध खनिज परिवहन करते 9 वाहन पकड़ाए
27-Jun-2025 3:13 PM
अवैध खनिज परिवहन करते 9 वाहन पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 27 जून। खनिज महकमा की टीम ने गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर कार्रवाई की। इस दौरान अलग अलग जगहों पर अवैध खनिज परिवहन करते 9 वाहन पकड़ाए अवैध खनिज परिवहन करते पकड़े गए इन वाहनों पर ढाई लाख रुपए से अधिक का जुर्माना प्रस्तावित किया गया है। जानकारी के मुताबिक जिले के विभिन्न क्षेत्रों  से अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन की मिल रही शिकायतों पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देशानुसार जिला खनिज अधकारी दीपक मिश्रा के सहायक खनिज अधिकारी दीपक तिवारी के नेतृत्व में अंडा, अंजोरा एवं उतई थाना अंतर्गत खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की अलग अलग स्थानों पर जांच की।

 

जांच के दौरान 9 वाहनों में बिना रायल्टी पर्ची के अवैध रूप से खनिज परिवहन करना पाया गया। मामले में खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पकड़े गए इन वाहनों में से 3-3 में रेत, चूना पत्थर एवं ईंट का परिवहन किया जा रहा था इन सभी वाहनों को खनिज सहित जब्त कर संबंधित थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में खड़े किए गए इनमें 5 अंडा एवं 2-2 वाहन अंजोरा तथा उतई थाना परिसर में रखे गए हैं। अवैध खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहनो में सीजी 07 बीवाई 5808, सीजी 07 सीजे 5258, सीजी 07 बीक्यू0560 सीजी 05 एएन 9747 , सीजी 08 एजेड 5264, सीजी 07 बीए 1143, सीजी 07 सीएफ 9290, सीजी 07 सीई एवं एक बिना नंबर प्लेट के जान डियर ट्रेक्टर शामिल है।


अन्य पोस्ट