दुर्ग

जिला शतरंज चैंपियनशिप का उद्घाटन कल 120 खिलाडिय़ों के बीच मुकाबला
26-Jun-2025 3:07 PM
जिला शतरंज चैंपियनशिप का उद्घाटन कल  120 खिलाडिय़ों के बीच मुकाबला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 26 जून। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा  नगर निगम दुर्ग के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय दुर्ग जिला सीनियर,महिला एवं सब जूनियर अंडर 15 शतरंज चैंपियनशिप 2025 का शुभारम्भ 27 जून को स्वामी विवेकानंद भवन पदमनाभपुर में सुबह 10 बजे महापौर अल्का बाघमार के मुख्य आतिथ्य एवं सभापति श्याम शर्मा की अध्यक्षता में किया जाएगा। विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा, साहित्यकार डॉ. रौनक जमाल,पार्षद एवं एमआईसी प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकार, जितेन्द्र सिंह राजपूत एवं इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े उपस्थित रहेंगे।

   जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी ने बताया कि उक्त चैंपियनशिप में समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा का भी विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। स्पर्धा में अब तक 120 खिलाडिय़ों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। सभी वर्गों से चार-चार खिलाडिय़ों का चयन राज्य शतरंज चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा जो कि आगामी माह में भिलाई में आयोजित है। स्पर्धा में सीनियर वर्ग महिला वर्ग एवं अंडर 15 बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम से चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को ट्रॉफी एवं अंडर 7,9,11 एवं अंडर 13 बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को मोमेंटो प्रदान किया जाएगा।

 इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े स्पर्धा के चीफ आर्बिटर एवं फिडे आर्बिटर रॉकी देवांगन डिप्टी चीफ आर्बिटर व सहायक आर्बिटर के रूप में सीनियर नेशनल आर्बिटर अनिल शर्मा होंगे। आयोजन में दिनेश जैन, ललित वर्मा, मोरध्वज चंद्राकर,दिनेश नलोडे, अजय राय,गुलाब चौहान,संजय खंडेलवाल, त्रिलोक सोनी,हरीश सोनी,शेख लतीफ, विक्रम सिंह,चंदन विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों का सहयोग मिल रहा है।


अन्य पोस्ट