दुर्ग

रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर गोंड़ समाज ने दी श्रद्धांजलि
25-Jun-2025 5:44 PM
रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर गोंड़ समाज ने दी श्रद्धांजलि

दुर्ग, 25 जून।  केंद्रीय गोंड़ महासभा धमधा गढ़ एवं महासभा के अधीनस्थ मुड़ा बघेरा के तत्वाधान में गोंडवाना की महारानी दुर्गावती के 461वां बलिदान दिवस के अवसर पर शहर के मध्य स्थित दुर्गावती प्रतिमा में समाज द्वारा पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया गया।  इस अवसर पर महारानी की वीरता, साहस, बलिदान की बातें समाज को बताई गई। साथ ही बताया गया कि किस प्रकार महारानी मुगलों के सामने झुकी नहीं, वरन लड़ते हुए मृत्यु को वरन करना पसंद किया। अंत में वीरांगना महारानी दुर्गावती को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान एम.डी. ठाकुर, सीताराम ठाकुर, डीएस सोरी, राजेन्द्र, महावीर, गोरेलाल, श्री मनहर, अनीता, पार्षद ललिता ठाकुर, लोकेश्वरी ठाकुर, महेश्वरी ठाकुर, गोमती, शरद, उषा मंडावी, कौशल, दुर्गा, प्रभा, चंद्रकांता, पूर्णिमा, सोमलता, राजेश्वरी नेताम सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट