दुर्ग
दुर्ग, 25 जून। मोहन नगर थाना अंतर्गत अलग-अलग जगह पर खड़ी मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। दोनों ही प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सतीश ठाकुर धमधा नाका वार्ड 18 निवासी है और वह प्राइवेट नौकरी करता है। 23 जून की रात को अपनी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स सी जी 07 बी एल 0130 को बाईपास दारू भट्टी के सामने सडक़ किनारे खड़ी कर दिया था और शराब लेने के लिए अंदर चला गया था। जब वह वापस आया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गए वाहन की कीमत लगभग 20 हजार रुपए आंकी गई है। इसी तरह प्रार्थी निखिल सिहानी सिंधी कॉलोनी गली नंबर 1 वार्ड नंबर 27 निवासी है। 23 जून की रात को 1 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल बजाज पल्सर सी जी 07 बी एल 3953 को सिंधी कॉलोनी गली नंबर 1 में अपने मामा संजय अंदानी के घर के बाहर खड़ी कर सोने चला गया था। सुबह उठकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। वाहन की कीमत 25000 रुपए बताई जा रही है। दोनों ही मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।


