दुर्ग

पायल जैन बनी कैट की दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष
24-Jun-2025 4:58 PM
पायल जैन बनी कैट की दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष


दुर्ग, 24 जून। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष पायल जैन बनाई गई है। उनकी यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतीय, महासचिव प्रवीण खंडेलवाल की सहमति एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन और महामंत्री सुरिन्दर सिंह द्वारा की गई है। उनकी नियुक्ति से व्यापारियों में खुशियों का माहौल है।

पायल जैन पूर्व में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की दुर्ग जिला महिला इकाई के अध्यक्ष पद का दायित्व बखूबी निभा चुकी है। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठन में पदाधिकारी रहते हुए समाजसेवी कार्यों एवं व्यापारी हित में अपना सक्रिय योगदान दिया है। संगठनों में उनकी सक्रियता के चलते उन्हें कैट दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है।
 

उनकी नियुक्ति पर कैट के जिला अध्यक्ष प्रकाश सांखला, स्वावलंबी भारत अभियान छत्तीसगढ़ प्रांत सह समन्वयक संजय चौबे, वरिष्ठ व्यापारी नेता पवन बडजात्या,मोहम्मद अली हिरानी, प्रहलाद रूंगटा, विनय कश्यप, संजय बोहरा, आशीष खंडेलवाल, अरुण दुग्गड़, रवि केवलतानी, अमर कोटवानी, रवि कुकरेजा, दर्शनलाल ठाकवानी, गूंजा पिंचा, अमीना हिरानी, प्रतिभा पुरोहित, प्रीति सोनी, रेखा रूपारेल, सरिता बजाज, प्रीतिका चौहान, मधु शर्मा, नेहा तिवारी, कोमल साहू के अलावा अन्य व्यापारिक व समाजसेवी संगठनों के लोगों ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट