दुर्ग

आश्वासन के बाद तालाबंदी स्थगित
20-Jun-2025 5:23 PM
आश्वासन के बाद तालाबंदी स्थगित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 जून।
विधायक दुर्ग ग्रामीण व उनके निज सचिव द्वारा मिले आश्वासन व पुलिस के समझाइश के बाद अंजोरा अंजोरा ख के ग्रामीणों ने गुरूवार को आयोजित तालाबंदी का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। अब 24 जून तक मांग पूरी नहीं होंने ग्राम अंजोरा (ख) के ग्रामीणों 25 जून को ग्राम पंचायत भवन में ताला बंदी कर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। ये ग्रामीण कई बार शिकायत के बावजूद ग्राम पंचायत सचिव को नहीं हटाने को लेकर नाराज है।
 

सरपंच संतोष सारथी ने बताया कि वे ग्रामीणों के साथ बुधवार को पुन: दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर से जिन्होंने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं उनके निज सचिव ने भी सप्ताह भर के अंदर उनकी मांग पूरी हो जाने का भरोसा दिलाया।
साथ ही अंजोरा पुलिस ने भी उन्हें फिलहाल आंदोलन स्थगित करने समझाइश दी। इस पर उन्होंने तालाबंदी के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है और अब मांग पूरी नहीं होने पर 25 जून को तालाबंदी करने का निर्णय लिया गया है।
गौरतलब है ग्राम पंचायत अंजोरा ख के पंचायत सचिव के खिलाफ कई बार शिकायत के बावजूद पंचायत सचिव को नहीं हटाने पर भडक़े सरपंच सचिव व ग्रामीणों भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों की शिकायत पर दुर्ग जनपद पंचायत सीईओ भी जिला पंचायत सीईओ को स्थानांतरण का प्रस्ताव भेज चुके हैं। इसके बावजूद उनका स्थानांतरण नहीं किया जा रहा है। इससे आक्रोशित अंजोरा (ख) गुरुवार को  ग्रामीण ग्राम पंचायत भवन में ताला बंदी कर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी।


अन्य पोस्ट