दुर्ग

मोहला में कल मनाया जाएगा योग दिवस
20-Jun-2025 4:23 PM
मोहला में कल मनाया जाएगा योग दिवस

राजनांदगांव, 20 जून। जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को वनधन भवन मोहला धान मंडी के पास गोटाटोला रोड़ में सुबह 7 से 8 बजे आयोजित किया जाएगा। सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम को सफल बनाने मोहला-मानपुर-अं. चौकी कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। योग संगम एवं हरित योग थीम पर यह आयोजन होगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक योग प्रथाओं के साथ-साथ पर्यावरण स्थिरता को बढ़ावा देना, स्वच्छता अभियान क्रियान्वयन एवं एवं युवा वर्ग को योग के प्रति जागरुक किया जाना है।


अन्य पोस्ट