दुर्ग

अवैध रूप से छोटे सिलेंडरों में गैस भरते आरोपी गिरफ्तार
19-Jun-2025 5:31 PM
अवैध रूप से छोटे सिलेंडरों में गैस भरते आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 19 जून। रसोई गैस के सिलेंडर से नोजल लगाकर अवैध रूप से छोटे सिलेंडरों में गैस भर रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 3, 7 एवं 287 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।  
कोतवाली पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली  कि दुर्ग बस स्टैंड के सामने भोला बाबा गैस रिपेयरिंग की दुकान में काफी मात्रा में भरी हुई रसोई गैस के सिलेंडर रखे हुए हैं एवं वह छोटे सिलेंडरों में गैस नोजल लगाकर अवैध रूप से भर रहा है। आसपास में अन्य दुकानें एवं भीड़भाड़ रिहायशी इलाका होने से बड़ी घटना होने की संभावना बन गई है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दुकान में पहुंची। आरोपी प्रमोद शाह दुकान के अंदर बड़े गैस सिलेंडर से दूसरे छोटे गैस सिलेंडर में नोजल लगाकर गैस भरता पाया गया। दुकान के अंदर काफी मात्रा में अलग-अलग कंपनी के गैस सिलेंडर भरे हुए थे।

इस पर पुलिस ने दुकान के संचालक प्रमोद शाह पद्मनाभपुर के खिलाफ कार्रवाई की। उसके कब्जे से 10 नग इंडेन गैस सिलेंडर भरी हुई, 10 नग एचपी गैस सिलेंडर भरी हुई, तीन एचपी गैस सिलेंडर खाली, तीन भरी हुई इंडेन गैस सिलेंडर एवं पांच खाली सिलेंडर, एक नग भरी हुई भारत गैस सिलेंडर तथा 8 नग भरी हुई एवं एक खाली इंडेन गैस सिलेंडर सहित कुल 46 नग छोटा बड़ा विभिन्न कंपनियों के सिलेंडर पुलिस ने जब्त किए। अलग-अलग व्यक्ति के नाम के 10 नग उपभोक्ता गैस कार्ड, पीतल का नोजल कुल जुमला 1,20,000 रुपए को जब्त किया है।
 


अन्य पोस्ट