दुर्ग

महंगाई भत्ता सहित 13 सूत्रीय मांगों पर सीएम व मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन
19-Jun-2025 5:28 PM
महंगाई भत्ता सहित 13 सूत्रीय मांगों पर  सीएम व मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 जून।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा दुर्ग द्वारा कर्मचारियों की लंबित महगाई भत्ता सहित 13 सूत्रीय मांगों पर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर दुर्ग को भोजन अवकाश मे जोरदार प्रदर्शन नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।
संघ के प्रांतीय महामंत्री विजय लहरे एवं जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने बताया कि केंन्द्र व मध्य प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनरों को वर्तमान में 55 फीसदी महगाई भत्ता व 240 दिन के स्थान पर 300 दिन का अवकाश नकदी करण दिया जा रहा है। शिक्षक, लिपिक सहित विभिन्न संवर्ग कर्मचारी की वेतन विसंगति के लिए गठित समिति का प्रतिवेदन सार्वजनिक किया जावे। दुर्ग जिले मे परामर्श दात्री समिति की बैठक विगत 4 वर्ष से नहीं हुई है शीघ्र बैठक बुलाई जावे, लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने निर्देश जारी किया जावे।
सेवानिवृत कर्मचारियों को अवकाश नकदीकरण दिए जाने। चार स्तरीय वेतनमान आदेश जारी करने आदि मांग किया गया है। धरना प्रदर्शन में  संघ के प्रांतीय महामंत्री विजय लहरे, दुर्ग जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, संभागीय अध्यक्ष मनीष दुबे, मोतीराम खिलाडी, निर्मला रात्रे, आईटी आई कर्मचारी संघ से केवल वर्मा,श्वेता साहू, किरन साहू, अजय सुकतेल सहित बहुत संख्या में  विभिन्न विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट