दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 जून। कायस्थ सभा दुर्ग द्वारा 15 जून को दुर्ग नगर के कायस्थ परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं का स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। विगत दिनों छत्तीसगढ़ राज्य के सी जी बोर्ड एवं सी बी एस ई के दसवीं और बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित हुआ।
दुर्ग शहर के कायस्थ परिवार बच्चों ने परीक्षाएं दी और उनमें अच्छे अंक लेकर पास हुए हैं। कायस्थ सभा दुर्ग जो बच्चे 70 प्रतिशत से अधिक नंबर लेकर पास हुए हैं उनका सम्मान कायस्थ सभा दुर्ग के संयोजक शिक्षा विद डा. प्रशांत श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव बक्शी एवं अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं एवं उनके माता-पिता को मंचस्थ कर सम्मान किया गया। जिसमें कक्षा दसवीं में प्रसून श्रीवास्तव 98 प्रतिशत, यक्षराज कर्ण 97प्रतिशत, वंश श्रीवास्तव 90प्रतिशत, वंशिका बक्शी 80 प्रतिशत, अंश वर्मा 85प्रतिशत, सार्थक श्रीवास्तव 74प्रतिशत, स्वर्णिमा श्रीवास्तव 90: प्रतिशत, बारहवीं में अक्षत श्रीवास्तव 70 प्रतिशत प्राप्त किया गया। साथ ही डाक्टर प्रशांत श्रीवास्तव पदोन्नत सहायक प्राध्यापक से प्राध्यापक बनने पर एवं राजेश कुमार महावीर प्रसाद श्रीवास्तव के फल सब्जी व्यापारी विक्रेता संघ दुर्ग के अध्यक्ष बनने पर दोनों को सभा द्वारा पुष्प गुच्छ और श्री फल देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया। तत्पश्चात स्वल्पाहार का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. प्रशांत श्रीवास्तवए अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव बक्शी, कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, महासचिव रजनीश श्रीवास्तव, सचिव हर्षवर्धन श्रीवास्तव, सचिव सुमित श्रीवास्तव, सांस्कृतिक सचिव प्रशांत श्रीवास्तव, राज नारायण श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, संदीप बक्शी, आलोक श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, अनूप खरे, समर्थ श्रीवास्तव, अजय वर्मा, अनिल श्रीवास्तव, एस के श्रीवास्तव, निशिकांत वर्मा, हर्षित खरे, अक्षत, गौरव श्रीवास्तव। साथ ही महिलाओं में संगीता श्रीवास्तव, आराधना खरे, श्रद्धा श्रीवास्तव, प्रमिला खरे, अंजना श्रीवास्तव, अनामिका कारण, शालिनी श्रीवास्तव, अनुराधा बक्शी, कुसुम बक्शी, स्मिता बक्शी, मनीषा श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, मनीषा श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव, राधा वर्मा, अलका ब्योहार, अलका श्रीवास्तव, अलका खरे, सरोज श्रीवास्तव, सुधा वर्मा, बरखा वर्मा, नेहा श्रीवास्तव, पदमा वर्मा, कविता श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, तरूणिमा श्रीवास्तव, निर्मला श्रीवास्तव, बबीता खरे, सुश्री नेहा श्रीवास्तव, पीहू श्रीवास्तव, अंशिका श्रीवास्तव अनन्या खरे। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत श्रीवास्तव सांस्कृतिक सचिव द्वारा एवं आभार प्रदर्शन हर्षवर्धन श्रीवास्तव सचिव द्वारा किया गया। उपस्थित सभी बच्चों एवं उनके माता.पिता एवं परिवार द्वारा कायस्थ सभा दुर्ग का उनके द्वारा आभार व्यक्त किया गया।



