दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 जून। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर नवदृष्टि फाउंडेशन, जेसीआई दुर्ग भिलाई, छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन, डोनेट थोड़ा सा, समर्पित परिश्रमी सामाजिक समिति, छत्तीसगढ़ कलार समाज के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में दुर्ग जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में लगभग 125 लोगों ने रक्तदान किया।
विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदाताओं में उत्साह देखा गया लोग समाचार पत्रों व सोशल मिडिया को देख स्वत: ही रक्तदान करने पहुंचे लगभग सभी ब्लड ग्रुप के लोगों ने रक्तदान किया।
नवदृष्टि फाउंडेशन,जेसीआई दुर्ग भिलाई,छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन,डोनेट थोड़ा सा,समर्पित परिश्रमी सामाजिक समिति ,छत्तीसगढ़ कलार समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य ब्लड बैंक में उपस्थित रहे व रक्तदान प्रक्रीया में सहयोग किया। दुर्ग जिला चिकित्सालय के स्टॉफ लगातार रक्तदानियों को सलाह,निर्देश व सहयोग देते रहे एवं रक्तदान शिविर को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया। संस्थाओं द्वारा रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया।
नवदृष्टि फाउंडेशन, जेसीआई दुर्ग भिलाई , छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन,डोनेट थोड़ा सा,समर्पित परिश्रमी सामाजिक समिति , छत्तीसगढ़ कलार समाज के सदस्यों ने सभी रक्तदानियों का आभार व्यक्त किया व शुभकामनाएं दी।


