दुर्ग

आईएएस, आईपीएस की राह अब दूर नहीं, निषाद समाज बनाएगा अफसर
16-Jun-2025 12:14 PM
आईएएस, आईपीएस की राह अब दूर नहीं, निषाद समाज बनाएगा अफसर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाईनगर, 15 जून।
छत्तीसगढ़ में सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए निषाद केंवट समाज प्रदेश संगठन द्वारा सुपर 3 योजना अनुमति प्रदान की गई है, जिसका उद्देश्य यूपीएससी, सीजी पीएससी, सीजी व्यापंम जैसी कठिन प्रशासनिक परीक्षाओं के लिए समाज के मेधावी लेकिन आर्थिक रूप से वंचित युवाओं को नि:शुल्क कोचिंग प्रदान करना है।

यह पहल केवल कोचिंग नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, सपनों को पंख देने का, प्रतिभा को अवसर देने का और समाज को सशक्त बनाने का। योजना के मुख्य उद्देश्य प्रतिभा को पहचान और मंच देना, यूपीएससी, सीजी पीएससी, सीजी व्यापंम जैसी परीक्षाओं के लिए तीन प्रतिभागियों को एक वर्ष तक पूर्णत: नि:शुल्क कोचिंग। सामाजिक व आर्थिक असमानता को समाप्त करना शिक्षा के माध्यम से अवसरों की समानता सुनिश्चित करना। विश्वास और चेतना का संचार समाज में शिक्षा के प्रति आस्था, प्रेरणा और चेतना का निर्माण करना। समर्थन व सहयोग इस ऐतिहासिक पहल को मूर्त रूप देने के लिए प्रदेश संगठन छत्तीसगढ़ निषाद केंवट समाज ने सर्वसम्मति से योजना को स्वीकृति प्रदान की है।
 

 

योजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रदेश संगठन, संभाग, जिला, परिक्षेत्र, पंचगहिया एवं ग्राम स्तर के संगठन एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। दानदाताओं का सहयोग प्रति व्यक्ति, प्रति दिन, 1 के मूलमंत्र पर आधारित है जो इस अभियान की आत्मा है।
प्रदेश कार्यालय भवन को चयन परीक्षा केंद्र के लिए आरक्षित किया गया है। पंजीयन पूरी तरह नि:शुल्क है। परीक्षा एवं प्रक्रिया चयन परीक्षा तिथि 6 सितंबर शनिवार समय दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक स्थान छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिला मुख्यालयों पर परीक्षा केंद्र स्थापित परिणाम घोषणा 23 अक्टूबर 2025 योग्यता न्यूनतम स्नातक उत्तीर्ण, आयु 18 से 28 वर्ष के बीच जनसमर्थन और अभियान विस्तार प्रदेशभर में सुपर तीन के प्रचार हेतु पदाधिकारीगण और सामाजिक कार्यकर्ता घर घर संपर्क, बैठकें और जनसंवाद के माध्यम से युवाओं को जोडऩे का कार्य कर रहे हैं। संदेश अब अफसर बनना सपना नहीं, समाज की शक्ति और संकल्प से यह संभव है, शिक्षा से सशक्तिकरण की उड़ान है। छग निषाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक गुण्डरदेही कुंवर सिंह निषाद, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद आनंद निषाद, महासचिव मनोहर निषाद,कोषाध्यक्ष अशोक निषाद, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष गायत्री कैवर्त, प्रदेश सचिव जानकी निषाद, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा निषाद,  डॉ घनश्याम निषाद बुधारु राम निषाद बिरेंद्र कुमार निषाद कोमल निषाद प्रदीप केवट चोवा राम निषाद मलेश निषाद नरेन्द्र निषाद संतोष ज.लतारे, आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट