दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 14 जून। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू, जोन आयुक्त कुलदीप कुमार गुप्ता के साथ शुक्रवार को नगर निगम भिलाई के जोन क्रं. 05 क्षेत्र के उद्यानों एवं वाटर एटीएम का निरीक्षण किए। वार्ड क्रं. 67 सेक्टर 07 स्थित सडक़ 8-9 उद्यान में स्थापित फाउंटेन संधारण एवं अन्य मरम्मत कार्य के लिए उप अभियंता को निर्देशित किए। शिव धाम तालाब उद्यान की साफ-सफाई व्यवस्था को बनाये रखते हुए बारिश से पूर्व अवांछित खरपतवार एवं डालियों की कटाई-छटाई कराने हेतु उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को निर्देशित किये।
ओवरब्रिज के बगल में लगे उद्यान में भी फौव्वारा स्थापित है, जो वर्तमान में बंद है। उपस्थित जोन आयुक्त और उप अभियंता को संधारण कर शीध्र चालू कराने निर्देशित किए, जिससे रोड साइड स्थित उद्यानों की सुंदरता और आकर्षकता बरकऱार रहे। निरीक्षण के दौरान अनिल सिंह, सैमुएल, अनिल मेश्राम, संजय शर्मा, दीपक देवांगन, श्वेता माहेश्वर, आदि उपस्थित रहे।


