दुर्ग
भिलाई निगम ने अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
14-Jun-2025 4:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 14 जून। गुजरात के अहमदाबाद में गुरूवार को बड़ा विमान हादसा हुआ है। एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था, जिसमें 242 यात्रीगण सवार थे। एयर इंडिया का विमान जब एक हास्टल के डाइनिंग एरिया से टकराया, तब वहां मौजूद कई मेडिकल छात्रों की मृत्यु हो गई। विमान हादसे में 265 मृत लोगों की स्मृति में निगम परिवार की ओर से उनके परिवारों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने एवं मृतात्माओं को श्रद्वांजलि अर्पित की गई। श्रद्वांजलि के दौरान आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, एमआईसी सदस्य सीजू एन्थोनी, चंद्रशेखर गंवई, लालचंद वर्मा सहित निगम के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


