दुर्ग

अपनों को खोने का एहसास बहुत ही दुखद-अरुण वोरा
14-Jun-2025 4:40 PM
अपनों को खोने का एहसास बहुत ही दुखद-अरुण वोरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 जून।
12 जून को अहमदाबाद से एयर इंडिया की बोइंग 787-8 ड्रीम लाइनर फ्लाइट नंबर एआई 171 जोकि अहमदाबाद से लंदन गेटवीक जा रही थी। अपने उड़ान के केवल 40 सेकंड के बाद ही अहमदाबाद के मेडिकल हॉस्टल के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 242 यात्री सवार थे जिनमें से 241 यात्रियोंं की अकाल मृत्यु हो गई।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल के पास श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर मृतक लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दुख की घड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी एवं दुर्ग शहर मृतक के परिवारों के साथ है एवं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता है।
अपने उद्बोधन में अरुण वोरा ने कहा कि अपनों को खोने का एहसास बहुत ही दुखद होता है यह एक ऐसा खालीपन है जो जीवन में कभी नहीं भर सकता उस विमान में कई मासूम बच्चे थे कई अपने नए जीवन की शुरुआत के लिए लंदन जा रहे थे।
वह सपने अधूरे रह गए उन माता-पिता के मन की स्थिति को भी समझना बहुत ही कठिन है, जिन्होंने अथक परिश्रम कर अपने बच्चों को पढ़ाया लिखाया और इस काबिल बनाया है कि वह अपने पैरों पर खड़े हो सके, मगर विडंबना यह है कि वह सपने अधूरे रह गए या हादसा बहुत ही दुखद है हम इसके संपूर्ण जांच की मांग करते हैं एवं मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं।
 

श्रद्धांजलि सभा में अरुण वोरा, आरएन वर्मा , संजय कोहले, दीपक दुबे, परमजीत सिंह भुई, संजय धनकर, शिवाकांत तिवारी, दीपक साहू, संदीप वोरा,  सुशील भारद्वाज, मोहित वालदे, जितेंद्र तिवारी, अनीश रजा, राजकुमार वर्मा, सुनीत घोष, कृष्ण देवांगन बृजमोहन तिवारी, भोला महोबिया, पोषण साहू, विकास यादव, चिराग शर्मा, कौशल किशोर सिंह, शंकर ठाकुर, विकास सापेकर, सुधीर चंदेल, अशोक चंद्राकर, विनोद राणा, संघर्ष हिरवेकर, त्रिशरण डोंगरे, विजय साहू, हर्ष मेश्राम, अविनाश कोसवानी, प्रेमलता साहू,कन्या ढीमर,  भगवती ठाकुर, ढीमर,निर्मला साहू, श्रद्धा सोनी, निकिता सिंह, उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट