दुर्ग

राजपूत समाज के परिणय सूत्र में बंधे 5 जोड़े
09-Jun-2025 5:38 PM
राजपूत समाज के परिणय सूत्र में बंधे 5 जोड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 जून।
राजपूत क्षत्रिय महासभा उप समिति दुर्ग के तत्वावधान में  शनिवार को प्रदेश स्तरीय आदर्श सामूहिक विवाह महाराणा प्रताप मंगल भवन शंकर नगर दुर्ग में हुआ। शंकर नगर कुर्मी भवन से पांच दुल्हे की बारात एक साथ निकलकर महाराणा प्रताप मंगल भवन बैंड बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए पहुंची। विवाह मंडप में पंडित द्वारा साकोचर मंत्र के बाद पांचों वर वधु के मंडप में जाकर महासभा के सभी पदाधिकारी महासभा वर वधु को आशीर्वाद प्रदान की और महासभा अध्यक्ष द्वारा महासभा की ओर से गिफ्ट प्रदान किए गए। इस तरह 5 जोड़े एक साथ एक-दूजे के लिए हो गए।
 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ठाकुर बजरंग सिंह बैस केंद्रीय अध्यक्ष, कार्यक्रम की अध्यक्षता उप समिति दुर्ग के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सिंह राजपूत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज सिंह भुवाल उपाध्यक्ष, नीरज सिंह क्षत्रिय कोषाध्यक्ष, अशोक सिंह महासचिव, सत्येंद्र सिंह सहसचिव, अजय सिंह संगठन सचिव,  डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर प्रचार सचिव,  मधुबाला सिंह महिला सचिव, अनुराग सिंह युवा अध्यक्ष, महेंद्र सिंह युवा सचिव महासभा के पूर्व महासचिव विष्णु बघेल, उप समिति दुर्ग उत्तर के अध्यक्ष हरनारायण सिंह उपस्थित रहे। बेहतर आयोजन के लिए मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस ने उप समिति दुर्ग के अध्य्क्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, सचिव दीपक सिंह राजपूत, महिला अध्यक्ष बिंदु भुवाल, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह राजपूत, महिला सचिव गीता राजपूत, युवा अध्यक्ष आयुष राजपूत, युवा सचिव अनिकेत सिंह राजपूत, सहसचिव रोशन सिंह राजपूत, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश सिंह तथा दुर्ग के सभी पदाधिकारी को बधाई दी।


अन्य पोस्ट