दुर्ग

43 डिग्री तक फिर पहुंच सकता है पारा
09-Jun-2025 5:36 PM
43 डिग्री तक फिर पहुंच सकता है पारा

8 डिग्री के पार पहुंचा अधिकतम तापमान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 जून।
जिले फिर अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जून के मध्य अधिकतम तापमान फिर 41 से 43 डिग्री के बीच रहने की संभावना है अर्थात 10 जून के बाद ही तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक दुर्ग में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। विभाग के अनुसार अभी भी तापमान में 1 से 3 डिग्री तक वृद्धि की संभावना है। तीन दिनों बाद तापमान में फिर गिरावट आने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की ऊपरी सीमा मुंबई, अहिल्या नगर, आदिलाबाद, भवानी पटना, पूरी मैड्रेटस द्वीप से हो कर गुजर रही है। इसी प्रकार एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व, और उससे परे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर स्थित है। वहीं अगले 24 घंटे में एक दो स्थानों पर तेज हवाओं एवं मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


अन्य पोस्ट