दुर्ग

कांग्रेस सेवा दल की गठित हुई नई कार्यकारिणी
09-Jun-2025 5:33 PM
कांग्रेस सेवा दल की गठित हुई नई कार्यकारिणी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 जून।
कांग्रेस सेवा दल की अनुशासित, जागरूक और समर्पित परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दुर्ग शहर कांग्रेस सेवा दल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के मार्गदर्शन में, दुर्ग शहर सेवा दल के जिला अध्यक्ष विकास सापेकर ने अपनी टीम की औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा से भेंट करने पहुंचे और उनके आशीर्वाद व मार्गदर्शन से स्वयं को प्रेरित किया।
श्री वोरा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस सेवा दल राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका का आधार स्तंभ है और नई कार्यकारिणी के माध्यम से युवाओं को जोडऩे का प्रयास सराहनीय है। यह कार्यकारिणी संगठन को और ऊर्जावान बनाएगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल एवं पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, महिला सेवा दल अध्यक्ष पिंकी झा उपस्थित थे।
 

इस अवसर पर सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि दुर्ग शहर के हर वार्ड में पौधारोपण और वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा ने सराहना करते हुए कहा कि वृक्षारोपण का यह संकल्प कांग्रेस सेवा दल की पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामाजिक जि़म्मेदारी का जीवंत प्रमाण है। ये हैं पदाधिकारी अध्यक्ष- मध्य ब्लॉक नरेंद्र सोनकर, दक्षिण ब्लॉक सुधीर चंदेल, उत्तर ब्लॉक लोकेश चक्रधारी, पश्चिम ब्लॉक दिलेद सारथी, उपाध्यक्ष: संदीप साहू, राज पटले, जफर खान, अशोक चंद्राकर, महामंत्री: सुरेश जघेल, केवल राजपूत, सचिन, विक्की ढीमर, तरुण सोनी।


अन्य पोस्ट