दुर्ग

अमृतकाल व सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के 11 साल पूरे होने पर कार्यशाला
08-Jun-2025 7:15 PM
अमृतकाल व सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के 11 साल पूरे होने पर कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 8 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विकसित भारत के अमृतकाल और सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के गौरवपूर्ण 11 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जाने वाले संकल्प से सिद्धि अभियान के लिए दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई।

 कार्यशाला में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और कार्यक्रम के मुख्य वक्ता खूबचंद पारख, मंचासीन अतिथि दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक ललित चंद्राकर, ईश्वर साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेलचंदन, कार्यक्रम सदस्य दीपक चोपड़ा, साजन जोसेफ, सरिता मिश्रा, पूर्व विधायक डॉ बालमुकुंद देवांगन उपस्थित रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता खूबचंद पारख ने कहा कि संकल्प से सिद्धि अभियान समेत अन्य सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में कार्यकर्ता प्राण-प्रण से जुट जाएं। आज पार्टी का जो विशाल स्वरूप हम देख रहे हैं उसमें पार्टी के इन सभी कार्यक्रमों की महती भूमिका है। जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता जनार्दन से सीधे जुड़ते हैं। भाजपा के प्रस्तावित कार्यक्रमों की चरणबद्ध संरचना करना है। इसके लिए जिला और मंडल इकाइयों को जुटाना होगा। यह 11 साल की विकास यात्रा के साथ-साथ डेढ़ साल की प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का विवरण जनता तक पहुंचाएं।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य और संगठन की भावना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने इस पर पूरे समर्पण के साथ जुटना है। भाजपा ने जिस प्रामाणिकता के साथ काम किया और जन विश्वास अर्जित किया है। यही अमृतकाल है। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा पंचनिष्ठा के आधार पर कार्य करती है। पार्टी सदैव किसी न किसी कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखती है। वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के 11 साल पूर्ण होने पर राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा चलाए जा रहे संकल्प से सिद्धि अभियान को हम सभी को पूर्ण करना है।

विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्ष सुशासन के देश वासियों ने देखा और प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मोदी की गारंटी को भी सबसे पहले पूर्ण किया। आज उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चौमुखी विकास हो रहा है। भाजपा निवृत्तमान जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम सह प्रभारी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ ने किया। आभार कार्यक्रम सदस्य सुश्री सरिता मिश्रा ने किया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, आशीष निमजे रोहित साहू, विनोद अरोरा, नीलेश अग्रवाल, मनोज सोनी, अनूप सोनी, दिनेश देवांगन, राजा महोबिया, राकेश दुग्गड़, रजनीश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह राजपूत, विनय महोबिया, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर, अजय तिवारी, अनूप गटागट, कुम्हरी नपा अध्यक्ष मीना वर्मा, दुर्ग जपं अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, पाटन जपं अध्यक्ष कीर्ति नायक, धमधा नपं अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल, पाटन नपं अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, निशा सोनी, कमलेश  फैकर, कौशल साहू, मनमोहन शर्मा, बंटी चौहान, लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, बीरबल पटेल, अनुपम साहू, राजू जंघेल, शीतला ठाकुर, हेमंत सिन्हा, कमलेश चंद्राकर, कमलेश साहू, धर्मेंद्र सिन्हा, लिकेश्वर देशमुख, दिव्या कलिहारी, विनायक ताम्रकार, गायत्री वर्मा, कंचन सिन्हा, रोहित राजपूत, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, राहुल पंडित, नवीन पवार, रितेश शर्मा, राहुल दीवान, तेखन सिन्हा, दिनेश नालोडे, सैयद आसिफ अली, कालिंद्री साहू, प्रीति राजपूत, सुमन वर्मा, तृप्ति चंद्राकर सहित बड़ी संख्या अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट