दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 जून। भारती विश्वविद्यालय दुर्ग के विधि विभाग के एल.एल.बी छठवें सेमेस्टर के छात्र अभिषेक लाल को भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय में इंटर्नशिप के लिए चयनित किया गया है। यह भारती विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। यह इंटर्नशिप आगामी 6 माह तक चलेगी और इस चयन से न केवल छात्र अभिषेक लाल का बल्कि सम्पूर्ण विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ा है।
विधि विभाग की प्रभारी सहायक प्राध्यापक डॉ. शोभा सिंह ठाकुर ने बताया कि भारती विश्वविद्यालय का विधि विभाग विधिक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। छात्रों को व्यावसायिक ज्ञान और व्यवहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए मूट कोर्ट, लीगल एड सेल और सुप्रीम कोर्ट एवं उच्च न्यायालयों का शैक्षणिक भ्रमण जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। वर्तमान में विधि विभाग बी.बी.ए.एल.एल.बी (5 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम), बी.काम.एल.एल.बी (5 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम), एल.एल.बी (3 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम), एल.एल.एम (2 वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम) संचालित है। इसके अतिरिक्त विभाग में संवैधानिक कानून, कॉरपोरेट कानून सहित तीन प्रमुख विशेषज्ञता क्षेत्रों में अध्ययन की सुविधा भी उपलब्ध है।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुशील चन्द्राकर, संस्थापक सह संयोजक जय चंद्राकर, संयुक्त प्रबंध निर्देशक शालिनी चन्द्राकर, कुलपति प्रो. बी.एन. तिवारी, रजिस्ट्रार विरेन्द्र कुमार स्वर्णकार, निर्देशक प्रो. घनश्याम साहू, उपाध्यक्ष प्रभजोत सिंह भुई, शैक्षाणिक अधिष्ठाता प्रो. डॉ. आलोक भट्ट, विधि विभागााध्यक्ष डॉ. शोभा सिंह ठाकुर, सहायक प्राध्यपक श्वेता सिंह, सुश्री आस्था एवं सुश्री संपदा बैस विधि एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार ने अभिषेक लाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


