दुर्ग

राजेश बने फल सब्जी व्यापारी संगठन के अध्यक्ष
05-Jun-2025 8:51 PM
राजेश बने फल सब्जी व्यापारी संगठन के अध्यक्ष

दुर्ग, 5 जून।  राजेश कुमार श्रीवास्तव थोक फल सब्जी व्यापारी संगठन के लिए सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष चुने गए। 3 जून को व्यापारी संगठन की बैठक आहूत किया गया, जिसमें व्यापारी संगठन ने सर्वप्रथम नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें पूर्व अध्यक्ष नजीरुद्दीन खोखर ने राजेश श्रीवास्तव के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थिति सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा सर्वप्रथम व्यापार बढ़ाने व समय सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जिसे उपस्थित सभी सदस्यों से सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की। दुर्ग थोक सब्जी मंडी की बैठक में सभी व्यापारियों की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि थोक सब्जी मंडी अब कोरोना पूर्व समय पर सुबह से दोपहर तक बिक्री नीलामी होगी। कोरोना में शासन प्रशासन द्वारा समय परिवर्तन किया गया था तब से दुर्ग थोक सब्जी मंडी सुबह 4 बजे से 8 बजे तक चल रही है। अब सभी व्यापारियों ने सब्जी मंडी का समय कोरोना के पूर्व समय पर व्यापार करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।


अन्य पोस्ट