दुर्ग

महापौर ने तकियापारा लोगों से हुए रूबरु कहा-नाली की ओर पाइप लाइन न डाले
03-Jun-2025 11:18 PM
महापौर ने तकियापारा लोगों से हुए रूबरु कहा-नाली की ओर पाइप लाइन न डाले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 जून।
नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत महापौर अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा नगर निगम के तकनीकि अमला के साथ नाली,नाला साफ-सफाई कार्य देखने सुबह वार्ड 8 पहुंचे।
उन्होंने एमआईसी प्रभारी नरेंद्र बंजारे,शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य नीलेश अग्रवाल,पार्षद खालिक रिजवी,बाबू ताम्रकर,गुलाब वर्मा के साथ तकिया पारा में पैदल भ्रमण कर लोगों से रूबरू हो सफाई,नाली सफाई एवं पानी के संबंध में वार्डवासियों से चर्चा किए।

 

महापौर ने कमिश्नर के साथ तकिया पारा के लुचकी तालाब क्षेत्र, इमाम चौक के अलावा चुना लाइन, नवाब मार्ग सहित अशरफ नगर क्षेत्र में घुमकर लोगों से चर्चा कर कहा कि आगामी बारिश के मौसम में वर्षा जनित बीमारी से बचने साफ सफाई रखे,अपने आस पास पानी जमाव की स्थिति निर्मित न होने दे। उन्होंने रहवासियों से कहा नाली और सडक़ों में कचरा न डाले, डोर टू डोर कचरा संग्रहण गाड़ी में ही कचरा डाले एवं यूजर चार्ज देवें। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा नाली नालों की सफाई कराई जा रही है, इसमें सहयोग करे और नाली में मलमा आदि न डाले। महापौर ने तकिया पारा वासियों से मुलाकात किए।
वार्ड पार्षद श्री रिजवी के तकिया पारा में पानी निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग पर संबंधित उप अभियंता को प्रक्रिया करने कहा। वार्ड नगरवासियों से महापौर ने मुलाकात कर पानी सफाई के संबंध में चर्चा किए। लोगों से कहा नाली के ऊपर चेम्बर बनावे, ताकि पानी भरान की स्थिति निर्मित न हो।


अन्य पोस्ट