दुर्ग

देश की आजादी और देश के निर्माण में जिनका योगदान नहीं वह संविधान बदलने की बात करते हैं-भूपेश
03-Jun-2025 3:22 PM
देश की आजादी और देश के निर्माण में जिनका योगदान नहीं वह संविधान बदलने की बात करते हैं-भूपेश

संविधान बचाओ रैली में केंद्र व छत्तीसगढ़ सरकार पर जमकर बरसे भूपेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 3 जून। दुर्ग राजीव भवन में दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस, दुर्ग शहर कांग्रेस, भिलाई जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित संविधान बचाव रैली में जिले भर के हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता वह जनप्रतिनिधि ग्रुप पहुंचे मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक अरुण वोरा, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल, भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, महापौर नीरज पाल, महापौर शशि सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण की उपस्थिति में संविधान बचाओ रैली के पूर्व राजीव भवन में आमसभा संपन्न हुई। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में रैली राजीव भवन से पांच कंडील, मोती कॉम्प्लेक्स, पुराना बस स्टैंड होते हुए दो किमी पदयात्रा कर हिंदी भवन के सामने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली समाप्त हुई।

श्री बघेल ने कहा कि जिनका देश की आजादी प्रदेश के निर्माण में कोई योगदान नहीं वह संविधान बदलने की बात करते हैं केंद्र में बैठी सरकार जनता के विपरीत कार्य कर रही है। संविधान के विपरीत कार्य कर रही है कानून को परिवर्तन करने का कार्य कर रही है। भारतीय संविधान आमजन को अधिकार देता है चाहे मजदूर हो किसान हो महिला हो छात्र हो पिछड़ी जाति हो जनजाति हो अल्पसंख्यक को व्यापारी हो सबको संविधान सुरक्षा प्रदान करता है। सबको बोलने का अभिव्यक्ति का आजादी संविधान में दी गई है।

संविधान के तीन अंग विधायिका, कार्यपालिका व न्यायपालिका है इनको निष्पक्षता से कार्य करने की आजादी देश का संविधान देता है, लेकिन भाजपा सरकार लोकसभा में विपक्ष के सांसदों को विधायकों को बोलने नहीं दिया जा रहा है। राज्यसभा में प्रतिपक्ष नेता मल्लिका अर्जुन खडगे के बोलने पर म्यूट कर दिया जाता है। राहुल गांधी बोलते हैं तो उनकी बातों को लिपिबद्ध नहीं किया जाता, केंद्र सरकार सरकारी तंत्रों का ईडी सीबीआई आईटी जैसी संस्था का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं पर मुझ पर देवेंद्र यादव व अन्य कार्यकर्ताओं पर सैकड़ों छापे मारे न मेरे यहां कुछ मिला न देवेंद्र यादव के यहां न अन्य कांग्रेसी के यहां। इन्हें मालूम नहीं हम महात्मा गांधी के मानने वाले हैं जो पहले अंग्रेजों से लडऩे में नहीं डरे तो हम अब इनसे क्या डरेंगे ।

 

प्रदेश में शिक्षकों का पद समाप्त किया जा रहा है हजारों सरकारी स्कूल बंद कर रहे हैं। नए रोजगार देना छोड़ लोगों को बेरोजगार किया जा रहा है। भाजपा के शासन से किसान, व्यापारी, छात्र  आमजन सभी वर्ग परेशान है। पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा देश को मोदी और अमित शाह अपने मुताबिक चलना चाह रहे हैं, ये निर्वाचन आयोग से लेकर सभी प्रमुख एजेंसी की नियुक्ति खुद करते हैं देश के ज्यादातर दलों ने मतपत्र से चुनाव की मांग की गई तो भी ईवीएम से ही चुनाव करते है। अभी जब सेना ने पाक स्थित आतंकवादी ठिकानों में हमला कर आतंकवादियों को ढेर किया तो भाजपा नेता उनका मनोबल तोडऩे की बात करते है महिला सैनिक को आतंकवादी की बहन बता कर हिन्दू मुस्लिम कर उनको अपमानित करते है।

जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार अपने और अपने उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने कानूनी नियम बदल देती है जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है उद्योगपतियों को  खनिज खदान देने के लिए हसदेव के जंगलों की कटाई शुरू कर देते हैं विरोध करने वाले ग्रामीण और किसानों को पुलिस घर-घर से उठाकर जेल में डाल देती है। अभी वर्तमान में ग्रामीणों के विकास की महत्वपूर्ण योजना मनरेगा को षड्यंत्र पूर्ण वक्त बंद करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका कांग्रेस विरोध किया और कहा कि अगर संविधान को बदलने या उससे छेड़छाड़ के किसी भी प्रयास कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस हर स्तर पर इसका विरोध करेगी। आमसभा को भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक अरुण वोरा और आरएन वर्मा, प्रतिमा चंद्राकर, शंकरलाल ताम्रकार, अश्वनी साहू ने भी संबोधित किया।

संविधान रैली में बदरुद्दीन कुरैशी, धर्मेंद्र यादव, जितेंद्र साहू, दीपक दुबे, धीरज बाकलीवाल, संदीप वोरा, अयूब खान, जीवनलाल वर्मा, प्रवक्ता नासिर खोखर, प्रीतम देशमुख, मुकेश साहू, सौरभ ताम्रकार, कमलेश साहू, प्रकाश ठाकुर, हीरा वर्मा, देवेंद्र देशमुख, राजकुमार पाली , अजय मिश्रा, संजय कोहले, दीपक साहू, कौशल किशोर,योगिता चंद्राकर, प्रमोद राजपूत, कृष्ण चंद्राकर, सुजीत बघेल, विकास सापेकर, कन्या ढीमर, रत्ना नारामदेव, निकिता मिलिंद, सहित सभा रैली में हजारों कांग्रेसी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट