दुर्ग
मैरिज हॉल के सामने बाइक चोरी
01-Jun-2025 9:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 1 जून। दोस्त की शादी में मैरिज हॉल आए प्रार्थी की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी कमल दास मानिकपुरी वार्ड 58 बाम्बे आवास उरला निवासी है। 28 मई की रात को 8.30 बजे वह अपने पिताजी के नाम से रजिस्टर मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस सी जी 07 बी एन 3508 को लेकर दोस्त की शादी में शामिल होने राम-राम मैरिज हॉल उरला में आया हुआ था।
उसने मैरिज हॉल के सामने अपनी गाड़ी को खड़ी कर दिया था। वापस आकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 20 हजार रुपए आंकी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


