दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 जून। स्टील कॉलोनी भिलाई निवासी भिलाई नगर निगम के सेवानिवृत इंजीनियर तपन अग्रवाल एवं उनकी पत्नी पुष्पलता अग्रवाल ने अपने देहदान की घोषणा कर देहदान की वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत भाटिया एवं राजेश पारख को सौंपी।
तपन अग्रवाल ने कहा आज उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूर्ण हुई और आज अपनी पत्नी सहित देहदान की घोषणा कर उन्हें संतुष्टि हो रही हैं कि अब उनके जाने के बाद उनकी व उनकी पत्नी की आँखों से चार लोगों को नई रौशनी मिलेगी व भविष्य के डॉक्टरों को रिसर्च हेतु मृत देह- केडेवर मिले तो हम पति पत्नी का जीवन सार्थक होगा।
पुष्पलता अग्रवाल ने कहा हम लम्बे समय से देहदान की घोषणा करना चाहते थे, किन्तु कोई माध्यम नहीं मिल रहा था अब नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से देहदान हेतु औपचारिकताएं पूर्ण की अब हमें संतुष्टि है। रितेश जैन ने कहा अग्रवाल दम्पति के देहदान का निर्णय समाज के लिए प्रेरणा बनेगा एवं लोग देहदान हेतु जागरूक होंगे। नवदृष्टि फाउंडेशन के पीयूष मालवीय ने कहा हमारी संस्था लगतार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान, त्वचादान हेतु सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं एवं यदि कोई देहदान या त्वचादान हेतु सहयोग या मार्गदर्शन चाहता है तो हमारी संस्था के सदस्यों से सहयोग ले सकता है।
9
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख,पीयूष मालवीय,दीपक बंसल ,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा ,जितेंद्र कारिया , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक,विनोद जैन,राकेश पंड्या ने अग्रवाल परिवार के निर्णय की तारीफ़ की व् अग्रवाल दम्पति को साधुवाद दिया।


