दुर्ग

रेप का प्रयास, आरोपी गया जेल
01-Jun-2025 8:52 PM
रेप का प्रयास, आरोपी गया जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 जून।
होटल में बुलाकर युवती के साथ रेप का प्रयास करने वाले आरोपी को पद्मनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115 (2), 127, 351 (3), 62, 64, 66, 87 के तहत अपराध दर्ज किया था।
पुलिस के मुताबिक 23 मई की रात प्रार्थी को आरोपी ने बहाने से उसे होटल ले गया। इसके बाद उसे अपने झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। इस पर युवती ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसे कहा कि होटल में उसकी सहेली इंतजार कर रही है उसके साथ चल। आरोपी पर विश्वास करके पीडि़ता उसके साथ होटल के कमरे में चली गई। इसके बाद आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। जब पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपी वहां से भाग निकला था। शिकायत दर्ज करते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छवि बाघ  (21 वर्ष) निवासी रायपुर नाका थाना पद्मनाभपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।
 


अन्य पोस्ट