दुर्ग

रुहान मेहता दीक्षा के बाद बना मुनि हंसभद्र
31-May-2025 5:59 PM
रुहान मेहता दीक्षा के बाद बना मुनि हंसभद्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 मई।
नगर में श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट, सत्वनाद संयमोत्सव समिति दुर्ग द्वारा आयोजित संयम कार्यक्रम में आज राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में दीक्षा संपन्न हुआ। प्रात: सुबह लापसी लूट महा निष्क्रमण् ाभ्रमण यात्रा कार्यक्रम के पश्चात संयम ग्रहण की विधि गुरु भगवंत साध्वीगण, चतुर्विद संघ के समक्ष विधि सम्पन हुई।
 विधि क्रिया के साथ वेश परिवर्तन केश लोचन के साथ रुहान मेहता का नवीन नाम साधु हंस भद्र मुनि हुआ। अल्प  13 वर्ष की अल्प आयु में दृढ़ निश्चयी, ज्ञान पिपासु (अल्पवय में 22 आगम कंठस्थ), बाल दीक्षार्थी, मोक्ष पथ गामी, वीर सैनिक मुमुक्षु डुग्गू (रूहान) मेहता का दुर्ग में दीक्षा सम्पन हुआ।

 

मोहनलाल के समुदायवर्ती विभूषण जयानंद मुनि के सुशिष्य पंन्यास प्रवर गणिवर विनय कुशलमुनि, नंदिषेण मुनि, दीर्घ तपस्वी वीरभद्र मुनि आदि ठाणा महेन्द्र सागर के शिष्य रत्न विशुद्ध सागर, जीत सागरकी निश्रा में दीक्षा सम्पन हुआ। इस दौरान छत्तीसगढ़ के सभी संघ के सदस्यों के साथ दुर्ग सकल समाज के सदस्यों एवं ओसवाल पंचायती, मूर्तिपूजक संघ के पदाधिकारी ट्रस्टी, समिति के सदस्यगण एवं श्रावक-श्राविका उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट