दुर्ग

सुशासन तिहार के तीसरे चरण का समापन
31-May-2025 5:48 PM
सुशासन तिहार के तीसरे चरण का समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 31 मई।
सुशासन तिहार समाधान शिविर का समापन शुक्रवार को गुडडीचा मंच सेक्टर 10 में किया गया, जिसमें शासन के सभी विभाग के काउंटर लगे थे।
 प्रमुख रूप से राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, यातायात विभाग से ड्राइविंग लाइसेंस, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, प्रधानमंत्री आवास विभाग, विद्युत विभाग, जल विभाग आदि सभी सरकारी विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ शासन का यही उद्देश्य था की जनता के समस्याओं का समाधान उनके वार्ड स्तर में जाकर अधिकारी/कर्मचारी करें। जिससे उन्हें किसी प्रकार की भी परेशानी ना हो।

 

z तीसरा चरण 5 मई से शुरू होकर 31 मई तक चला, जिसमें निराकृत किए गए सभी आवेदनों के बारे में नागरिकों को बताया गया। अगर किसी के पास कोई अन्य समस्या बची थी उसका भी समाधान पेटी में आवेदन लिया गया। आज महापौर नीरज पाल स्वयं पहुंचकर 11 गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार एवं 08 बच्चों को खिलौना प्रदान किया गया। सभी काउंटर में जाकर अधिकारियों/कर्मचारियों से शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किए। स्वास्थ्य विभाग के काउंटर में पहुंचकर के अपना बीपी, शुगर आदि का जांच करवाएं।
शिविर के दौरान कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 20 मांग, 55 शिकायत, 12 ड्राइविंग लाइसेंस, 08 आधार कार्ड, 03 आयुष्मान कार्ड, 48 नवीन राशन कार्ड, हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाई वितरण किया गया।
 शिविर में एमआईसी सदस्य सीजू एन्थोनी, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, जनप्रतिनिधि धर्मेन्द्र यादव, कुलदीप गुप्ता, पीयाम सिंह, अनिल सिंह, व्ही. के. सैमुअल, दीपक देवांगन, श्वेता महेश्वर, सागर दुबे आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट