दुर्ग

रुहान मेहता के दीक्षा महोत्सव का शोभयात्रा निकली
30-May-2025 10:40 PM
रुहान मेहता के दीक्षा महोत्सव का  शोभयात्रा  निकली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 मई।
नगर में श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट, सत्वनाद संयमोत्सव समिति द्वारा आयोजित संयम कार्यक्रम हेतु आज शोभायात्रा निकली। 30 मई को संयम ग्रहण करंगे। जोधपुर से संयम ग्रहण करने हेतु 13 वर्षीय, दृढ़ निश्चयी, ज्ञान पिपासु (अल्पवय में 22 आगम कंठस्थ), बाल दीक्षार्थी, मोक्ष पथ गामी, वीर सैनिक मुमुक्षु डुग्गू (रूहान) मेहता का दुर्ग की धरा पर भव्य दीक्षा महोत्सव प्रारंभ है।

 

मोहनलाल के समुदायवर्ती गुरुदेव खरतरगच्छ विभूषण जयानंद मुनि के सुशिष्य पंन्यास प्रवर गणिवर विनय कुशलमुनि नंदिषेण मुनि, दीर्घ तपस्वी वीरभद्र मुनि गणि आदि ठाणा  महेन्द्र सागर के शिष्य रत्न विशुद्ध सागर जीत सागर की निश्रा में भव्य जुलूस शोभायात्रा सम्पन हुआ। दीक्षार्थी डुग्गु रुहान मेहता वर्षीदान के भव्य वरघोड़े में श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर सदर बाजार दुर्ग  से प्रारम्भ होकर दुर्गा मंदिर, बनिया पारा, दिगंबर मंदिर, जवाहर चौक, ज्योति ऑप्टिकल, भाजपा कार्यालय, शनिचरी बाजार, रोली मोली गवली पारा, ऋषभदेव परिसर में समापन हुआ। दुर्ग संघ  के सभी श्रावक श्राविका चतुर्विद संघ के भारतवर्ष  छत्तीसगढ़ के सभी संघ के सदस्य पधारे थे। साथ ही परमात्मा का रथ, चतुर्विध संघ, विशाल बैंड, जबलपुर, पंथी नृत्य पार्टी, छत्तीसगढ़ का पारंपरिक राउत नाचा, बस्तर का प्रसिद्ध गौर माडिय़ा नृत्य, दर्शन कोठारी मुंगेली एवं नदीम भाई का जैन भजनों के साथ लाइव आर्केस्ट्रा आदि के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम जुलूस के प्रभारी अखिल भारतीय खरतर गच्छ युवा परिषद  थे। कार्यक्रम में ओसवाल पंचायती के सदस्य,मूर्तिपूजक संघ के सदस्य, भारत वर्ष के विभिन्न जगहों से जैन समाज के सदस्यगण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट