दुर्ग
पीएम आवास के पात्र 170 हितग्राहियों की सूची डाटा सेंटर में
30-May-2025 10:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 30 मई। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पोटिया कला में निर्मित 116 आवास में से वर्तमान में 7 आवास हितग्राही अंशदान नहीं पटने की वजह से निरस्त किया गया है। रिक्त आवास हेतु 170 हितग्राही प्रतिक्षारत हैं।
जानकारी के मुताबिक सभी हितग्राहियों को फोन द्वारा सूचित किया जा चुका है।
महापौर अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर विभागीय द्वारा पात्र 170 हितग्राहियों की सूची डाटा सेंटर में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यालय में चस्पा किया गया है। प्रतीक्षारत हितग्राहियो को सूचित किया जाता है कि वे डाटा सेंटर में संपर्क कर इच्छुक हितग्राही तीन दिवस के भीतर हितग्राही अंशदान राशि जमा करें। 3 दिवस पश्चात् यदि हितग्राहियों द्वारा रकम जमा नहीं किया जाता ऐसी स्थिति में हितग्राहियों का अवसर समाप्त माना जायेगा
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


