दुर्ग

संविधान बचाओ रैली में शामिल होंगे भूपेश
30-May-2025 10:07 PM
संविधान बचाओ रैली में शामिल होंगे भूपेश

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 मई।
आगामी 2 जून को संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर आज राजीव भवन में  जिले के कांग्रेसी नेताओं की बैठक हुई। इसमें कांग्रेसी जनप्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक में बताया गया है कि दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर व भिलाई जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में होने वाली जिला स्तरीय संविधान बचाव रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही दुर्ग जिले के सभी कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता महापौर,पार्षद, जिला पंचायत, जनपद सदस्य, पंच सरपंच भी इसमें शामिल रहेंगे।
 

बैठक में ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला कांग्रेस दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल, भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने संयुक्त रूप से  कहा कि भाजपा द्वारा केंद्र में सरकार बनने के बाद लगातार बाबासाहेब द्वारा रचित आदर्श संविधान को बदलने का कोशिश प्रयास किया जा रहा है, जिसको कांग्रेस कभी होने नहीं देगी। भाजपा आरक्षण को समाप्त करना चाहती थी भाजपा किसानों पर काले कानून लाना चाहती थी, जिसका कांग्रेस ने संसद से सडक़ तक विरोध किया। सरकार को काले कानून वापस लेना पड़ा आगे भी संविधान को बदलने या संविधान को छेड़छाड़ करने की किसी भी प्रयास को कांग्रेस द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 

 

 

पूर्व विधायक अरुण वोरा व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा कि देश का संविधान बाबा भीमराव अंबेडकर ने देश में क्षमता व समानता के लिए संविधान लिखा था और प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इस संविधान के अनुरूप ही देश के विकास की आधारशिला रखी। चाहे शिक्षा, कृषि, सामाजिक समरसता या उद्योगों का विकास हो जब से भाजपा सरकार आई है वह संविधान को बदलकर सामाजिक समरसता को खत्म करना चाहती है जिसका हम विरोध करते हैं। आज की बैठक को पूर्व महापौर आर एन वर्मा , भिलाई महापौर नीरज पाल, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू, धर्मेंद्र यादव, ने भी रैली को लेकर सुझाव व मार्गदर्शन दिया।

इस बैठक में शंकरलाल ताम्रकार, भिलाई महापौर नीरज पाल, रिसाली महापौर शशि सिन्हा,  सभापति केशव बंछोर, राजेश यादव, बृजमोहन सिंह, सीजू एंथोनी, प्रवक्ता नासिर खोखर, संजय कोहले, राजकुमार नारायणी, जयंत देशमुख, वरुण केवलतानी, कन्या ढीमर, अशोक साहू, क्षितिज चंद्राकर, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, आनंद ताम्रकार सौरभ ताम्रकार, सुमित घोष, उमाकांत चंद्राकर, सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे ।


अन्य पोस्ट