दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 मई। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दुर्ग शहर विधानसभा अंतर्गत एक राष्ट्र एक चुनाव के संदर्भ में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुश्री सरोज पांडेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं गजेंद्र यादव विधायक दुर्ग शहर, वक्ता डॉ. शकील हुसैन विभाग अध्यक्ष राजनीति विज्ञान, विशेष अतिथि सुरेंद्र कौशिक अध्यक्ष जिला भाजपा, महापौर अलका बाघमार, अजय भसीन, प्रदेश महामंत्री चैंबर ऑफ कॉमर्स, राजेंद्र पाध्ये जिला संयोजक एक राष्ट्र एक चुनाव, उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, माया बेलचंदन प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री साइंस कॉलेज के प्रधान आचार्य सिंह, अशोक राठी प्रदेश उपाध्यक्ष चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, दीपक चोपड़ा, शिवेंद्र परिहार जन भागीदारी समिति अध्यक्ष अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के पश्चात शुरू हुई। कार्यक्रम के अंत में जन गण मन राष्ट्रीय गान के साथ संपन्न हुई।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र में एक चुनाव हो इसकी कल्पना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में एक देश एक चुनाव करवाने का प्रयास कर रहे हैं, एक राष्ट्र एक चुनाव क्यों आवश्यक है, इससे देश और देश की जनता को क्या फायदा है, एक राष्ट्र एक चुनाव जो देश हित में लाभकारी है को लागू करने अपना समर्थन देना है। हर वर्ष किसी न किसी प्रकार के चुनाव जनता के बीच होते रहते हैं, जिसको लेकर विभिन्न शासकीय कर्मचारियों को जिम्मेदारियों के लिए लगाना विभिन्न तैयारियां करना साथ ही समय और धन व्यय करना यह राष्ट्र विकास में बाधक होता है और इसलिए इसे राष्ट्र विचार बनाना आवश्यक है। हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित होकर कार्य करती है।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि अब समय है कि हमें चुनाव में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा देश के सभी सुधारों के लिए काम करने का साहसिक निर्णय लेने की क्षमता यदि किसी ने दिखाई तो वह हमारी सरकार ने दिखाई भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखाया। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर चर्चा करने हम सभी उपस्थित है जिसकी मुख्य भूमिका पूर्णत: आप सभी को स्पष्ट है इसके लाभ सीधी तौर भारत के आम जनमानस, चुनाव आयोग, भारत सरकार और सरकारी खजाने को होगा। उन्होंने पहलगाम में हुई आतंकी घटना का भी जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत के जन गण का मन आहत है। पहलगाम की घटना में देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को अपने प्राणों का बलिदान देना पड़ा मै उन सभी को आप सभी के माध्यम से नमन करता हूं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
साइंस कॉलेज विभाग अध्यक्ष राजनीति विज्ञान के डॉ. शकील हुसैन ने अपने विस्तृत विचार रखे। उन्होंने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव की संकल्पना कैसे गढ़ी जाएगी। इस पर हम सभी चर्चा करेंगे जिसके अंतर्गत हम इसके सभी प्रमुख लाभ, हानियों, त्रुटियों और समस्याओं पर विस्तृत विचार रखने मैं आपके समक्ष हूं । आयोजित विचार संगोष्ठी में चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने भी संबोधित किया। विचार संगोष्ठी का संचालन भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड़ और आभार चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राठी ने किया।