दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 मई। 26 मई को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र रिसाली नगर निगम अंतर्गत ग्राम डुन्डेरा में आयोजित सुशासन तिहार-समाधान शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर ग्रामीणजन से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान किया।
शिविर के दौरान विभागीय योजनाओं से संबंधित विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से सीधा संवाद किया और धरातल पर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लिया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को गोदभराई रस्म के अंतर्गत पोषण आहार किट प्रदान की गई तथा कुपोषित बच्चों को सुपोषण आहार कीट प्रदान किया गया। सभा को संबोधित करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा यह हमने चुनाव के दौरान जनता से वादा किया था कि आपके बीच पहुंचकर आपकी समस्या का त्वरित निराकरण करेंगे। उसी वादों के अनुसार आज सरकार आपके बीच भरी धूप में प्रदेश के मुख्य विष्णुदेव साय निरंतर आपके बीच पहुंचकर चौपाल लगाकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
श्री चंद्राकर ने कहा देश में किसी की गारंटी चलती है तो वो मोदी की गारंटी चलती हैं। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारी कर्मचारी को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण करे। अपना व्यवहार नम्र रखें जब जनता आपके बीच किसी काम को लेकर जाते हैं तो शालीनता पूर्ण व्यवहार करे। ये जनता की सरकार है जनता द्वारा किए गए वादे के अनुरूप सरकार जनता बीच पहुंचकर समस्याओं का निराकरण कर रही है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से आयुक्त मोनिका वर्मा रिसाली, मरोदा–पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू (राकेश) जंघेल, वार्ड पार्षद खिलेंद्र विक्की चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद रोहित धनकर, हरिश नायक, गोविंद साहू, बूथ अध्यक्ष रंजना मानिकपुरी, अजीत चौधरी, दुर्गेश साहू, केशव महिपाल, चौधरी राजू राम, एम लक्ष्मण राव, योगेश महिपाल, सांसद प्रतिनिधि इंद्रजीत सोनी, बूथ अध्यक्ष परमेश्वर नारायण निर्मलकर, राकेश विश्वकर्मा, तहसीलदार, निगम के अधिकारी कर्मचारी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।


