दुर्ग
घर में घुसकर जेवरात और रकम की चोरी
26-May-2025 8:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 26 मई। कोतवाली थाना अंतर्गत गया बाई स्कूल के पास गया नगर में एक घर में अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 331 (3), 305 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि प्रार्थी अमित जैन ने शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार की सुबह लगभग 5 बजे उनका पूरा परिवार घर में था। इस दौरान सामने का दरवाजा खुला हुआ था। दरवाजा खुला होने का फायदा उठाते हुए अज्ञात आरोपी घर में प्रवेश कर लिया और घर में टेबल के ऊपर रखी सोने की चार अंगूठी चार मोबाइल एवं कमरे की अलमारी में रखे 40 हजार रुपए की चोरी कर लिया। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम जांच में लगी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


