दुर्ग
सडक़ पर मिला अज्ञात शव
26-May-2025 8:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 26 मई। अज्ञात वाहन से टकराकर वृद्ध की मौत हो गई है। सडक़ पर मृत अवस्था में अधेड़ के शव को पुलगांव पुलिस ने जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा है और उसके वारिसान की पतासाजी कर रही है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि ऋषभ ट्रेड सेंटर के पास कोलिहापुरी में रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चुरी में पहुंचाया। अज्ञात मृतक की उम्र लगभग 70 वर्ष है, वह दुबला पतला है और उसने सैंडो बनियान व हाफ चड्डा पहना हुआ है। उसके सिर व दोनों कंधे में चोट लगी हुई थी और खून निकला हुआ था। पुलिस अंदाजा लगा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


