दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 26 मई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन 01 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 02 स्मृति नगर, सूर्या मॉल चौक रोड का निरीक्षण करने राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। वहां देखने में आया कि व्यापारियों द्वारा सडक़, रोड एवं नाली पर अतिक्रमण कर व्यवसाय किया जा रहा था। साथ ही कुछ व्यापारियों के पास जाकर जॉच किया गया, तो उनके द्वारा सिंगलयूज प्लास्टिक रखा गया था एवं अनुज्ञप्ति लाईसेंस नहीं पाया गया। जिसके तहत उन सभी दुकानदारों से 13800 रूपये की चालानी कार्यवाही करते हुए रसीद काटकर दिया गया।
/आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जोन 01 राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्मृति नगर एवं सूर्या मॉल क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। वहां कुछ दुकानदारों द्वारा सडक़ बाधित कर व्यवसाय करने, सिंगलयूज प्लास्टिक रखने एवं अनुज्ञप्ति लाईसेंस नहीं पाया गया। प्रमुख रूप से मेडी फ्लैक्स मेडिकोज से 1500, अंजिलेश मेडिकल से 1000, सांई मेडिकोज से 500, जय श्री किराना स्टोर से 300, हिमालया वेलेंस कंपनी से 1000, बबीता माखीजा से 8000, मैरिज पैलेस से 1500 रूपये।
इसी प्रकार कबाड़ी व्यवसाय करने वाले द्वारा सडक़ पर कबाड़ी कचरा डालकर गंदगी फैला रहा था एवं आवागमन को बाधित कर रहा था। जिस पर 20 हजार एवं होण्डई शो रूम द्वारा सर्विसिंग का पानी नाली में छोड़ रहा था, जिससे नाली का पानी सडक़ में आ रहा था और सडक़ खराब हो रहा था। इसके लिए उस पर 25 हजार रूपये एवं सर्विस रोड में वाहन मेकेनिक एवं ठेला खोमचे को हटाते हुए उनसे कुल 10200 रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। कुल 69 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही उन्हे समझाईस दी गई की दुबारा गलती करने पर लाईसेंस निरस्त कर कड़ी कार्यवाही की जावेगी।
कार्यवाही के दौरान अंकित सक्सेना, प्रशन्न तिवारी, कमलेश द्विवेदी, तोडफ़ोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता, मंगल जांगड़े, राजेन सिंह, विष्णु सोनी, गौरकरण कुर्रे, खेमराज, किस्टोपर आदि उपस्थित रहे।


