दुर्ग

ऑनलाइन सट्टा-साइबर फ्रॉड, 6 म्यूल खाताधारक गिरफ्तार
26-May-2025 5:10 PM
ऑनलाइन सट्टा-साइबर फ्रॉड, 6 म्यूल खाताधारक  गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 मई।
एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट दुर्ग एवं थाना सुपेला मोहन नगर, भिलाई नगर की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन सट्टा एवं साइबर फ्रॉड के लिए बैंक उपलब्ध कराने वाले आरोपी समेत 6 म्यूल खाताधारकों को गिरफ्तार किया गया है। अकाउंट होल्डरों के खाते में साइबर फ्रॉड की कुल 3.79 लाख रुपए से ज्यादा की रकम ट्रांस्फसर हुई थी। पुलिस ने लोगों से खाता खुलवाकर बेचने वाले मोहम्मद कलाम समेत म्यूल एकाउंट होल्डर प्रशांत विश्वकर्मा, मोन्टू कुमार, रफीक खान, समीर वर्मा और विपिन शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है।
पत्रवार्ता में एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सुपेला पुलिस को म्यूल अकाउंट के संबंध में जानकारी मिलने पर उत्कर्ष बैंक के अकाउंट धारक प्रशांत विश्वकर्मा व मोन्टू कुमार को पकड़ा गया था।
उन्होंने अकाउंट खुलवाकर पैसे लेकर किराए पर अन्य व्यक्तियों को संचालित करने के लिए दिया था।

 

दोनों अकाउंट में सायबर फ्रॉड के कुल 29,036 रुपए का लेन-देन हुआ। बैक खाता धारक रफीक खान के पीएनबी बैंक अकाउंट में 50 हजार रुपए की साइबर फ्रॉड की रकम ट्रांसफर हुई। यह रकम गुजरात एवं महाराष्ट्र के व्यक्तियों से सायबर फ्रॉड कर भेजी गई। अकाउंट होल्डर समीर वर्मा एवं विपीन शुक्ला के खातों में 3 लाख रुपए की रकम ट्रांसफर हुई। यह रकम अलग-अलग राज्यों के व्यक्तियों से सायबर फ्रॉड करके भेजी गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अकाउंट खुलवा कर मोहम्मद कलाम नाम के व्यक्ति को दिए, जबकि मोहम्मद कलाम ने उन खातों को पैसे लेकर किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिए थे।


अन्य पोस्ट