दुर्ग

पहले से कहीं बड़ा, जुनून भरा व दिलचस्प होगा टाटा आईपीएल
24-May-2025 6:49 PM
पहले से कहीं बड़ा, जुनून भरा व दिलचस्प होगा टाटा आईपीएल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 24 मई।
जो लोग स्टेडियम में जाकर क्रिकेट का आनंद नहीं ले सकते उन लोगों के लिए बीसीसीआई ने हर वर्ष की तरह टाटा आईपीएल फैन पार्क का आयोजन दो दिवसीय 24- 25 मई को भिलाई के सिविक सेंटर दिव्यांग स्टेडियम में किया जा रहा है।

इस बार सारा धमाल फैन्स करेंगे। सीटियां बजाना, चीयर करना, फेस पेंटिंग, शोर मचाना, पागलपंथी, क्रेजी स्टंट। सबसे क्रेजी फैन्स क्रिकेट के खेल, खिलाडिय़ों, पसंदीदा टीमों पर प्यार लुटाएंगे और भी बहुत कुछ होने वाला है जब आईपीएल 2025 लेकर आएगा फैन पार्क के फैन्स को। ये फैन पार्क्स 50 शहरों के फैन्स के साथ मिलकर पूरे देश में आईपीएल फीवर पैदा करने के लिए तैयार है।

जायंट स्क्रीन पर हर रोमांचक पल कैप्चर करने के साथ प्रत्येक वेन्यू लाइव एक्शन दिखाएगा ताकि फैन्स को स्टेडियम की तरह मैच देखने का आनंद मिले। इंट्री फ्री है इसलिए एक भी फैन मिस नहीं करने वाला है। और फिर म्युजिक, मर्चेंडाइज, फूड स्टाल, मजेदार पेय और आईपीएल के ऑफिशिल स्पांसर भी कुछ मजेदार एक्टिविटी करेंगे, तो मरती और एक्साइटमेंट दोगुना हो जाएगा।  बीसीसीआई से जुड़े सुमित ने पत्रकार वार्ता में बताया की चौथी बार  24 25 मई को दिव्यांग क्रिकेट ग्राउंड भिलाई में होगा।

शनिवार को एक मैच होगा, रविवार को दो मैच होगा। स्टेडियम जैसा माहौल होगा, खाने के समान भी मिलेगा, बच्चों के लिये खेल कूद समान भी उपलब्ध होगा, फ्री पानी मिलेगा, लक्की ड्रा निकाला जाएगा जिसका भी निकलेगा लॉटरी उसको जर्सी मिलेगा इनाम के रूप में मिलेगा। पांच से दस हजार लोगों को बैठने की व्यवस्था की गई है।


अन्य पोस्ट