दुर्ग

वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल
23-May-2025 10:38 PM
वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल

दुर्ग, 23 मई।  पुजारी का काम करने वाले व्यक्ति की मोटरसाइकिल को नगर निगम की चार पहिया कचरा वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे प्रार्थी को चोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

 

पुलिस ने बताया कि सिकोला भाटा में बुटीक चलाने वाली वेंकट शारदा रूद्र पटला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके बड़े भाई जीडीएस कामेश्वर शर्मा वार्ड 58 बाम्बे आवास उरला निवासी है और वह पुजारी का काम करते हैं। 20 मई को वे अपनी मोटरसाइकिल बजाज बॉक्सर सीजी 07 के 3874 से घर से पूजा करके स्कंद आश्रम जा रहे थे। इसी दौरान पायल मेडिकल सिकोला भाठा के पास नगर निगम की चार पहिया कचरा वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए कामेश्वर शर्मा की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, इससे वह दूर जा गिरे। उनके दोनों पैर ,हाथ आदि में चोटे आई वहीं मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रार्थी को पहले इलाज के लिए शासकीय अस्पताल दुर्ग ले जाया गया बाद में उन्हें हाईटेक अस्पताल जुनवानी ले जाकर भर्ती किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट