दुर्ग
महिला ने लगाई फांसी
21-May-2025 5:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 21 मई। उतई थाना अंतर्गत एक महिला ने मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे अपने घर में फांसी पर लटक कर जान दे दी। मौके पर पहुंची उतई पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। उतई थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि 28 वर्षीय संतोषी चक्रधारी पति रुप राम चक्रधारी सुबह लगभग 11 अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कारण अज्ञात है। पुलिस विवेचना कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


