दुर्ग

गांजा सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार
21-May-2025 5:38 PM
गांजा सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार

दुर्ग, 21 मई। थाना मोहन नगर में 23 दिसंबर 2024 को घारा 20 (ख) 27 (क) नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण में 6 आरोपियों एवं 2 अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके कब्जे से 16.782 कि.ग्रा. गांजा कीमती 1,20,000 रुपये एवं गांजा बिकी की रकम 68,200 रुपये बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।
 

इस मामले में फरार गांजा सप्लायर आरोपी अरूण छाती 23 वर्ष निवासी रायगढ़ा ओडिशा की लगातार पतासाजी की जा रही थी। आरोपी के ओडिशा में होने की जानकारी प्राप्त होने पर ओडिशा एक टीम भेजी गई थी। टीम ने पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक केशवराम कोशले थाना प्रभारी मोहननगर एवं उनके स्टाफ की भूमिका उल्लेखनीय रही ।


अन्य पोस्ट