दुर्ग
प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने दी नियुक्ति
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 19 मई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई के अध्यक्ष पुन: गारगी शंकर मिश्रा नियुक्त किये गए। चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने शनिवार को अध्यक्ष पद की घोषणा की।
प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने घोषणा करते हुए कहा कि गारगी शंकर मिश्रा ने पिछले कार्यकाल में भिलाई चेम्बर को जो उपलब्धि दिलाई है वो अविस्मरणीय है।शासन प्रशासन से समन्वय की बात हो या व्यापारियों की समस्या सुलझाने की बात हो उस कार्य से आज सभी व्यापारी वर्ग संतुष्ट है। इनके सफल कार्यकाल को देखते हुए पुन: भिलाई चेम्बर अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है।
गारगी शंकर मिश्रा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भिलाई चेम्बर का दायित्व जिस विश्वास से सौपा जा रहा है पूरी निष्ठा से समर्पित होकर करूँगा। महामंत्री अजय भसीन ने गारगी शंकर मिश्रा को पुन: अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई देते हुए एक सार्थक निर्णय बताया।
गारगी शंकर मिश्रा को अध्यक्ष बनाये जाने पर ईश्वर बंसल,विशाल राठौड़, अनुज गुप्ता,रामाधार शर्मा , नरेंद्र मखीजा, मनोहर कृष्णानी,ओमप्रकाश शर्मा, शंकर सचदेव, शिवकुमार शर्मा, नरेश छाबरा,रितेश अग्रवाल,शिवराज शर्मा,अखराज ओस्तवाल,भूषण अदलखा,प्रेम गहलोत,चिन्ना राव,पवन जिंदल, राम ओबेरॉय, राकेश मल्होत्रा,विनय सिंह,दर्शन खटवानी व अनेक व्यापारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की। यह जानकारी मिडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।


