दुर्ग
छग चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी का कुम्हारी व्यापारी संघ ने किया स्वागत
19-May-2025 4:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 19 मई। छ ग चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के प्रथम भिलाई प्रवास के दौरान कुम्हारी में प्रदेश महामंत्री अजय भसीन के मार्गदर्शन में कुम्हारी व्यापारी संघ के सदस्यों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। कुम्हारी नगरपालिका अध्यक्षा मीना वर्मा ने भी अध्यक्ष थौरानी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर कुम्हारी व्यापारी संघ के ईश्वर बंसल, विशाल राठौर, अनुराग गुप्ता, अनुज शुक्ला, रवि जैन, सूरज वर्मा, अशोक राठी, महेश सोनी, भूपेंद्र जैन, विकास सोनी, विनोद साहू, महेंद्र वर्मा, सौरभ वर्मा, लक्ष्मीनारायण साहू, तृप्ति चंद्राकर, मिथिलेश यादव, उमेश साहू, पार्षद लोकेश साहू, पार्षद रितिका यादव, पार्षद उमेश्वरी साहू, पार्षद सुनीता मंडावी, साधना स्वर्णकार उपस्थित रहे ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


