दुर्ग

करंट से 14 वर्षीय के किशोर की मौत
19-May-2025 3:56 PM
करंट से 14 वर्षीय के किशोर की मौत

दुर्ग, 19 मई। कुम्हारी के ग्राम कुगदा में करंट लगने से एक 14 वर्ष के किशोर की मौत हो गई। किशोर अरविंद कुर्रे घर के सामने लगे खेत के पास खेल रहा था। तभी वहां लगे फेंसिंग के पास गया तो करंट लगने से वह चिपक गया।

इधर इस घटना की खबर अरविंद के दोस्तों ने घरवालों को दी। जिसके बाद किसी तरह उसे वहां से हटाया गया और परिजन कुम्हारी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि खेत के फेंसिंग के नजदीक ही बिजली विभाग का पोल है, और उन्हें शंका है कि वहीं से ही बिजली का कोई तार टूटा होगा या उसी पोल के जरिए करंट फेंसिंग तक आया होगा। परिजनों ने मांग की है कि विभाग के जिम्मेदारों पर प्रशासन कार्रवाई करें क्योंकि छोटी सी लापरवाही से आगे भी किसी की भी जान खतरे में पड़ सकती है।


अन्य पोस्ट