दुर्ग

चेन खींची, दो पर जुर्म दर्ज
10-May-2025 5:13 PM
चेन खींची, दो पर जुर्म दर्ज

दुर्ग, 10 मई। दुकान जा रही महिला को चाकू टिकाकर मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों ने सोने की चैन लूट ली। पीडि़ता की शिकायत पर खुर्सीपार पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 304 (1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ए मीना सडक़ 54 बालाजी नगर जोन 2 खुर्सीपार निवासी है और वह इटली पुड़ी की होटल घर के पास ही चलाती है। 8 मई की सुबह 5 बजे वह अपने घर से दुकान जा रही थी इसी दौरान सडक़ नंबर 54 के चौक के किनारे दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आए और चाकू टिकाकर मीना के गले से सोने का चैन खींचकर ले गए। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि जो आरोपी गाड़ी चला रहा था उसने काला कलर का शर्ट और मुंह पर ऑरेंज कलर का गमछा बांधा हुआ था। पीडि़ता मोटरसाइकिल का नंबर 8791 देख पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट