दुर्ग
दिलीप-सीता राम ठाकुर का सम्मान
10-May-2025 4:59 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 10 मई। नगर की ओम सत्यम शिक्षण एवं जनविकास समिति द्वारा केंद्रीय जेल में चिकित्सा सेवा मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य दिशा निर्देश के परिप्रेक्ष्य में ओम सत्यम शिक्षण समिति के अध्यक्ष सीता राम ठाकुर, सचिव दिलीप ठाकुर, जेल सह अधीक्षक डॉ. अशोक साव द्वारा सम्मानित हुए। साथ में हेड कॉन्स्टेबल गणपत की भी उपस्थिति थी।
ज्ञातव्य हो कि ओम सत्यम शिक्षण एवं जनविकास समिति के तत्वावधान में विगत 30 वर्षों से चिकित्सा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सेवा और रचनात्मक कार्य संपादित किया गया। चिकित्सा सेवा में मनोरोग दंत रोग नेत्र रोग उल्लेखनीय है। केंद्रीय जेल द्वारा इनको अनेक बार सम्मानित किए हैं। इस सम्मान पर लायंस क्लब सत्यम शिवम सुंदरम सत्य साई सेवा समिति सदस्यों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे