दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 10 मई। छग चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई द्वारा एक देश एक चुनाव अभियान की शुरुवात भिलाई 3 सिंधु भवन से की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डोमन लाल कोर्सेवाड़ा (विधायक अहिवारा) ने अपने उद्बोधन में कहा एक देश एक चुनाव एक महत्वपूर्ण विषय है। राष्ट्र एक है तो चुनाव भी एक होना चाहिए। देश की एकता अखंडता बनी रहे।
चेम्बर महामंत्री अजय भसीन ने एक देश एक चुनाव कार्यक्रम को संबोधित करते कहा एक देश एक चुनाव लागू करने का यही समय सही है। व्यापारी वर्ग की भूमिका इस अभियान में महत्वपूर्ण होगी। व्यापारी मंच से एक देश एक चुनाव की आवाज जन जन तक जाएगी। आज हम संकल्पित हो जाये कि अब बार-बार चुनाव न हो, बार-बार चुनाव संसाधनों के दुरुपयोग को बढ़ावा देता है।
एक चुनाव एक देश अर्थ व्यवस्था को सुदृढ करेगा। करोड़ों के खर्च को कम करेगा और समय बचेगा और देश के विकास के लिए कार्य करने व नवीन योजना को मूर्त रूप देने सरकार को ज्यादा समय मिल पायेगा। एक देश एक चुनाव से आर्थिक दुरपयोग बचेगा और 4.5 करोड़ लाख की बचत होगी ये बचत का पैसा देश के विकास में स्वास्थ्य क्षेत्र में काम आएगा। हमारा देश प्रगति की ओर बढ़ेगा, संसाधनों का सही व उचित उपयोग हो पायेगा। भसीन ने प्रस्ताव रखा जिसे सभी व्यापारियों ने एक मत से पारित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन ने नरेंद्र मोदी का आह्वान एक देश एक चुनाव के लाभ सभी को बताये। व्यापारियों से आह्वान किया कि इस अभियान को जन जन तक पहुचाये।
कार्यक्रम में चेम्बर उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल,मंत्री मनोहर कृष्णानी, राकेश मल्होत्रा,भूषण अदलखा,विकास जायसवाल,राजेश शर्मा, नरेंद्र मखीजा भिलाई 3 के व्यापारी सर्व शमन लाल नथनी,अनिल जेठानी,प्रदीप जैन ,पुखराज जैन, वासुदेव सोनी, ललित जैन अनेक व्यापारी गण उपस्थित थे। मंच संचालन सुनील मिश्रा ने किया।यह जानकारी मिडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।


