दुर्ग
एसपी विजय अग्रवाल से चेम्बर महामंत्री ने चर्चा की
05-May-2025 4:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 5 मई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई का दल महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से अभिनंदन भेंट की। अजय भसीन ने पुलिस अधीक्षक से चेम्बर की गतिविधियों पर चर्चा की। चेम्बर ने जानकारी देते हुए बताया कि बाजारों में सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किये जायें। भसीन ने जानकारी देते हुए औद्योगिक क्षेत्रों में हो रही चोरी पर रोक लगाने की मांग की। विजय अग्रवाल ने सारे विषयों को गंभीरता से लिया। ट्रैफिक के विषय पर भी चर्चा की गई। बाजारों में जाम की स्थिति निर्मित न हो उसके लिए भी व्यवस्था की जाए।
पुलिस अधीक्षक के साथ भेंट करने अशोक राठी,सुनील मिश्रा, कुलदीप सिंह,दीपक चोपड़ा,टोनी खंडेलवाल व अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी मिडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


